वॉटरप्रूफ बनाने की विधियाँ, आधुनिक किचन की डिज़ाइन, घर के लिए वास्तु संबंधी सुझाव, Home Construction cost

संपर्क करें

अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें

एक वैध श्रेणी का चयन करें

एक वैध उपश्रेणी दर्ज करें

acceptence

कृपया आगे बढ़ने के लिए इस बॉक्स को चेक करें



कारपेट एरिया और बिल्ट-अप एरिया के बीच अंतर जानें।

Share:


मुख्य बातें

 

  • कार्पेट एरिया, संपत्ति की दीवारों के भीतर के वास्तविक उपयोग योग्य क्षेत्र को दर्शाता है।
 
  • बिल्ट-अप एरिया में कार्पेट और दीवारों व अन्य संरचनात्मक घटकों द्वारा घेरा गया स्थान भी शामिल होता है।
 
  • कार्पेट और बिल्ट-अप एरिया के बीच का अंतर, कुल लागत और संपत्ति की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है।
 
  • घर बनाते समय सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए, बिल्ट-अप एरिया बनाम कार्पेट एरिया जैसे महत्वपूर्ण शब्दों को समझना ज़रूरी है।


कार्पेट एरिया और बिल्ट-अप एरिया जैसे शब्द, संपत्ति के विभिन्न पहलुओं का वर्णन करते हैं। खरीदारों और विक्रेताओं के लिए इन शब्दों को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि ये घर की उपयोगिता को प्रभावित करते हैं। यह ब्लॉग कार्पेट और बिल्ट-अप एरिया के बीच में मुख्य अंतर, उनके महत्व और उनकी प्रभावी गणना के तरीके पर गहराई से चर्चा करता है।

 

 


बिल्ट-अप एरिया (निर्मित क्षेत्रफल) और कार्पेट एरिया (कालीन क्षेत्रफल) क्या होता है?

कार्पेट एरिया और बिल्ट-अप एरिया के बीच में अंतर पर चर्चा करने से पहले, इन शब्दों को परिभाषित करना ज़रूरी है:

 

कार्पेट एरिया (कालीन क्षेत्रफल) का अर्थ:

यह किसी संपत्ति की दीवारों के भीतर, कुल उपयोग करने योग्य क्षेत्र होता है। इसमें दीवारों की मोटाई और बालकनी, छत या अन्य विस्तार जैसी अतिरिक्त जगह शामिल नहीं होती हैं। यह वह जगह होती है जहाँ आप कालीन बिछा सकते हैं, इसलिए इसका नाम बिल्ट-अप एरिया होता है।

 

बिल्ट-अप एरिया (निर्मित क्षेत्रफल) का अर्थ:

बिल्ट-अप एरिया (निर्मित क्षेत्रफल) में कार्पेट एरिया (कालीन क्षेत्रफल) के साथ-साथ दीवारों की मोटाई और बालकनी, छत या अन्य विस्तार जैसी अतिरिक्त जगह शामिल होती है। सरल शब्दों में, यह वह कुल क्षेत्रफल होता है जिस पर भौतिक रूप से निर्माण किया गया है।

 

कार्पेट एरिया और बिल्ट-अप एरिया का अर्थ समझने से संपत्ति के मूल्य का आकलन करने में मदद मिलती है।

 

 

कार्पेट एरिया बनाम बिल्ट-अप एरिया के बीच में अंतर

 

1. मापन का दायरा:

 

  • कार्पेट एरिया केवल बिल्ट-अप (निर्मित) आंतरिक स्थान होता है।
 
  • बिल्ट-अप एरिया में कार्पेट और संरचनात्मक घटक जैसे दीवारें और अतिरिक्त स्थान शामिल होते हैं।

 

2. उपयोग:

 

  • कार्पेट एरिया उस वास्तविक उपयोग के योग्य स्थान को दर्शाता है जहाँ फर्नीचर रखा जा सकता है।
 
  • बिल्ट-अप एरिया संपत्ति के कुल क्षेत्रफल का पूरा दृश्य प्रदान करता है।

 

3. मूल्य निर्धारण प्रभाव:

 

  • संपत्तियों का मूल्य निर्धारण अक्सर बिल्ट-अप एरिया के आधार पर किया जाता है, जिससे केवल कार्पेट एरिया के आधार पर मूल्य निर्धारण करने की तुलना में संपत्ति की लागत अधिक हो सकती है।

 

 

कार्पेट एरिया और बिल्ट-अप एरिया का महत्व

बिल्ट-अप एरिया बनाम कार्पेट एरिया के बीच का अंतर कई कारणों से महत्वपूर्ण है:

 

1. लागत गणना: बिल्ट-अप एरिया का अर्थ जानने से संपत्ति की लागत की सटीक गणना करने में मदद मिलती है, क्योंकि अधिकांश स्थिर संपत्ति (रियल एस्टेट) लेनदेन के मूल्य निर्धारण, इसी एरिया के आधार पर किए जाते हैं। हमारे गृह निर्माण लागत कैलकुलेटर टूल को आज़माएँ।

2. स्थान नियोजन: कार्पेट एरिया (कालीन क्षेत्रफल), स्थान नियोजन और फर्नीचर व्यवस्था के लिए अधिक प्रासंगिक होता है, जबकि बिल्ट-अप एरिया (निर्मित क्षेत्रफल) संरचनात्मक तत्वों सहित कुल क्षेत्र का अवलोकन देता है।

3. निवेश संबंधी निर्णय: कार्पेट एरिया और बिल्ट-अप एरिया के बीच के अंतर को समझने से, निवेशकों और खरीदारों के लिए खरीदारी के फैसले और भविष्य के पुनर्विक्रय मूल्य को प्रभावित किया जा सकता है।

 

 

कार्पेट एरिया, बिल्ट-अप एरिया और सुपर बिल्ट-अप एरिया की गणना कैसे करें?

बिल्ट-अप एरिया बनाम कार्पेट एरिया का सटीक आकलन करने के लिए:

 

1. कार्पेट एरिया: प्रत्येक कमरे की लंबाई और चौड़ाई मापें और कुल उपयोग के योग्य स्थान प्राप्त करने के लिए उसे गुणा करें।

2. बिल्ट-अप एरिया: दीवारों, बालकनी और अन्य संरचनात्मक विशेषताओं द्वारा घेरे गए क्षेत्रफल में कार्पेट एरिया को जोड़ें।

3. सुपर बिल्ट-अप एरिया: इसमें बिल्ट-अप एरिया के साथ-साथ लॉबी, सीढ़ियाँ और लिफ्ट जैसे सामान्य क्षेत्रों का आनुपातिक हिस्सा शामिल होता है।

 

ये गणनाएँ सुनिश्चित करती हैं कि आप किसी संपत्ति में उपलब्ध कुल स्थान को स्पष्ट रूप से समझते हैं।



 

कार्पेट बनाम बिल्ट-अप एरिया के बीच के अंतर को समझना, सूचित निर्णय लेने के लिए आवश्यक है। जहाँ कार्पेट एरिया उपयोग योग्य स्थान पर केंद्रित होता है, वहीं बिल्ट-अप एरिया संपत्ति के कुल स्थान का अधिक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है। संपत्ति के मूल्यांकन, लागत गणना और स्थान नियोजन में दोनों ही मापदंड महत्वपूर्ण हैं।




अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

1) क्या बालकनी बिल्ट-अप एरिया (निर्मित क्षेत्रफल) में शामिल होती है?

हाँ, बालकनी बिल्ट-अप एरिया (निर्मित क्षेत्रफल) में शामिल होती है, लेकिन कारपेट क्षेत्रफल नहीं।

 

2) रेरा (RERA) कारपेट क्षेत्रफल क्या होता है?

रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम के अनुसार, रेरा (RERA) कारपेट क्षेत्रफल को किसी अपार्टमेंट की दीवारों के भीतर कुल उपयोग के योग्य क्षेत्र के रूप में परिभाषित किया गया है।

 

3) आप कारपेट एरिया को बिल्ट-अप एरिया में कैसे बदलते हैं?

कारपेट एरिया को बिल्ट-अप एरिया में बदलने के लिए, दीवारों की मोटाई और बालकनी जैसी अतिरिक्त जगहों को कारपेट एरिया में जोड़ दें।

 

4) क्या बिल्ट-अप एरिया में सभी फ्लोर शामिल होते हैं?

नहीं, बिल्ट-अप एरिया आमतौर पर किसी खास फ्लोर या यूनिट एरिया को संदर्भित करता है और जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, तब तक ये सभी फ्लोर्स को मिलाकर नहीं बनता।

 

5) कुल बिल्ट-अप एरिया क्या होता है?

कुल बिल्ट-अप एरिया सभी बिल्ट-अप स्थानों का योग होता है, जिसमें हर फ्लोर, दीवारें, बालकनी और अन्य एक्सटेंशन शामिल होते हैं।


संबंधित आलेख




अनुशंसित वीडियो




घर निर्माण के उपकरण


कॉस्ट कैलक्यूलेटर

प्रत्येक होम-बिल्डर अपने सपनों का घर बनाना चाहता है, लेकिन वह किसी तरह का ओवर-बजट नही करना चाहता है। कॉस्ट कैलकुलेटर का उपयोग करके, आपको इस चीज़ के बारे में बेहतर विचार मिलेगा कि आपको कहाँ और कितना खर्च करना है।

logo

EMI कैलक्यूलेटर

र बनाने के लिए धन की आवश्यकता को होम-लोन के द्वारा पूरा किया जा सकता है, लेकिन होम-बिल्डर अक्सर पूछते हैं कि उन्हें कितनी ईएमआई का भुगतान करना होगा। ईएमआई कैलकुलेटर की मदद से आप ईएमआई के बारे में अनुमान लगा सकते हैं जिससे आपको बजट को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिलेगी।

logo

प्रोडक्ट प्रिडिक्टर

एक घर बनाने वाले के लिए घर के निर्माण के शुरुआती चरणों के दौरान सही उत्पादों का चयन करना महत्वपूर्ण है। प्रोडक्ट प्रेडिक्टर का उपयोग करके देखें कि आपके घर का निर्माण करते समय किन उत्पादों की आवश्यकता होगी।

logo

स्टोर लोकेटर

एक होम बिल्डर के लिए, सही स्टोर ढूंढना महत्वपूर्ण है जहां कोई भी होम बिल्डिंग के बारे में सभी मूल्यवान जानकारी प्राप्त कर सके। स्टोर लोकेटर सुविधा का उपयोग करें और गृह निर्माण के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे स्टोर पर जाएं।

logo

Loading....