वॉटरप्रूफ बनाने की विधियाँ, आधुनिक किचन की डिज़ाइन, घर के लिए वास्तु संबंधी सुझाव, Home Construction cost

संपर्क करें

अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें

एक वैध श्रेणी का चयन करें

एक वैध उपश्रेणी दर्ज करें

acceptence

कृपया आगे बढ़ने के लिए इस बॉक्स को चेक करें



राफ्ट फाउंडेशन के प्रकारों पर एक व्यापक गाइड

राफ्ट फाउंडेशन, उनके प्रकार, आवश्यक सामग्री और निर्माण प्रक्रिया के बारे में सब कुछ जानें। यह उन बिल्डरों के लिए एक आदर्श गाइड है जो इस फाउंडेशन तकनीक के बारे में अधिक जानना चाहते हैं।

Share:


मुख्य बातें

 

  • राफ्ट फाउंडेशन इमारत के भार को एक बड़े क्षेत्र में समान रूप से वितरित करते हैं, जिससे वे कमजोर मिट्टी की स्थिति के लिए उपयुक्त बन जाते हैं।

     

  • वे मिट्टी के दबाव को कम करके असमान स्थापन और संरचनात्मक (स्ट्रक्चरल) क्षति के जोखिम को कम करते हैं।

     

  • विभिन्न प्रकार के राफ्ट फाउंडेशन, जैसे कि फ्लैट प्लेट मैट और पाइल राफ्ट, विशिष्ट संरचनात्मक जरूरतों और मिट्टी की स्थितियों को पूरा करते हैं।

     

  • राफ्ट फाउंडेशन निर्माण के लिए प्रमुख सामग्रियों में कंक्रीट, सुदृढ़ीकरण (रीइन्फोर्समेंट) स्टील (रीबार), फॉर्मवर्क और वॉटरप्रूफिंग झिल्ली शामिल होते हैं।

     

  • निर्माण प्रक्रिया में साइट की तैयारी, फॉर्मवर्क सेटअप, रीबार प्लेसमेंट, कंक्रीट डालना, क्योरिंग और अंतिम निरीक्षण शामिल है।

     

  • ठीक से निर्मित राफ्ट फाउंडेशन कई प्रकार की इमारतों के लिए दीर्घकालिक स्थिरता और स्थायित्व(ड्यूरेबिलिटी) प्रदान करते हैं।

  •  



राफ्ट फाउंडेशन, कमजोर मिट्टी या उच्च भार आवश्यकताओं वाले क्षेत्रों में संरचनाओं का सहांरा करने के लिए निर्माण में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं। इमारत के वजन को एक बड़े क्षेत्र में समान रूप से फैला के, ये नींव समान भार वितरण प्रदान करती हैं, जिससे संरचनात्मक क्षति का जोखिम कम हो जाता है। इस ब्लॉग में, हम राफ्ट नींव के मुख्य लाभों, प्रकारों और राफ्ट नींव की निर्माण प्रक्रियाओं के बारे में जानेंगे, और समझेंगे कि वे आधुनिक निर्माण में एक लोकप्रिय विकल्प क्यों हैं।

 

 


राफ्ट फाउंडेशन क्या होती है?



राफ्ट फाउंडेशन या मैट फाउंडेशन, बिल्डिंग के भार को एक बड़े क्षेत्र में फैला देती है। यह पद्धति कमजोर मिट्टी वाली साइटों के लिए उपयुक्त होती है, जहाँ पारंपरिक नींव को अधिक सहारा प्रदान करने की आवश्यकता हो सकती है। राफ्ट फाउंडेशन वजन को समान रूप से फैलाता है, पूरे भवन क्षेत्र को कवर करता है, मिट्टी के दबाव को कम करता है, और असमान स्थापन को रोकता है। इसका उपयोग आमतौर पर ऊंची इमारतों और औद्योगिक संरचनाओं में स्थिरता और दीर्घकालिक स्थायित्व(ड्यूरेबिलिटी) सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। राफ्ट फाउंडेशन का विवरण विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में इसके लाभों और अनुप्रयोगों को समझने के लिए आवश्यक है।

 

 

राफ्ट फाउंडेशन कैसे काम करता है

राफ्ट फाउंडेशन कंक्रीट का एक ठोस स्लैब बनाता है जो जमीन पर टिका होता है। यह स्लैब, जिसे अक्सर स्टील के साथ मिलाया जाता है, इमारत के वजन को उसके पूरे क्षेत्र में समान रूप से फैला देता है। ऐसा करने से मिट्टी के किसी भी एक बिंदु पर दबाव कम हो जाता है, ढहने का जोखिम कम हो जाता है और संरचना के लिए एक स्थिर आधार प्राप्त होता है।

 

 

राफ्ट फाउंडेशन के प्रकार

राफ्ट फाउंडेशन विभिन्न डिज़ाइनों में आते हैं, और प्रत्येक को विशिष्ट संरचनात्मक आवश्यकताओं और मिट्टी की स्थितियों के अनुरूप बनाया जाता है। यहाँ राफ्ट फ़ाउंडेशन के सबसे आम प्रकार दिए गए हैं:

 

1) फ़्लैट प्लेट मैट



फ्लैट प्लेट मैट राफ्ट फ़ाउंडेशन का सबसे सरल रूप है, जिसमें एक समान मोटाई वाला कंक्रीट स्लैब होता है। इसका उपयोग आमतौर पर अपेक्षाकृत हल्के भार और समान मिट्टी की स्थिति वाली संरचनाओं में किया जाता है।

 

2) कॉलम के नीचे प्लेट को मोटा किया जाता है

इस प्रकार की राफ्ट फ़ाउंडेशन में कॉलम के नीचे कंक्रीट स्लैब को मोटा करना शामिल होता है, और उस जगह अतिरिक्त मज़बूती प्रदान करता है जहाँ भार थोड़ा अधिक होता है। यह भारी वज़न वाली इमारतों के लिए उपयुक्त होता है। ये राफ्ट फ़ाउंडेशन विशिष्ट बिंदुओं पर बढ़े हुए भार को प्रबंधित करने में मदद करते हैं।

 

3) टू-वे बीम और स्लैब



इस प्रकार में लंबवत दिशाओं में व्यवस्थित बीम और स्लैब का एक नेटवर्क होता है। बीम कठोरता और सहारा जोड़ते हैं, जिससे यह प्रकार असमान भार या बदलती मिट्टी की स्थिति वाली संरचनाओं के लिए उपयुक्त बन जाता है।

 

4) पेडस्टल वाली प्लेटें



पेडस्टल वाली प्लेटें कंक्रीट स्लैब से बनी होती हैं, जिसके ऊपर पेडस्टल या स्तंभ होते हैं। ये पेडस्टल अतिरिक्त सहारा प्रदान करते हैं, जिससे यह प्रकार औद्योगिक इमारतों या भारी मशीनरी वाली संरचनाओं के लिए उपयुक्त हो जाता है।

 

5) पाइल राफ्ट



एक पाइल राफ्ट नींव, पारंपरिक राफ्ट को जमीन में घुसने वाले पाइल्स के साथ जोड़ती है। पाइल्स भार को गहरी, अधिक स्थिर मिट्टी की परतों में सरका देते हैं, और भारी वज़न वाली इमारतों या खराब मिट्टी की स्थिति वाले क्षेत्रों को सहारा देते हैं।

 

6) सेलुलर राफ्ट नींव(फाउंडेशन)

इस प्रकार में बहुत से परस्पर जुड़े कठोर फ्रेम या सेल शामिल होते हैं, जो अत्यधिक मजबूती और सहारा प्रदान करते हैं। यह बड़ी या भारी संरचनाओं के लिए उपयुक्त है और असाधारण भार वितरण और स्थिरता प्रदान करता है।

 

 

राफ्ट फाउंडेशन निर्माण के लिए प्रयुक्त सामग्री

राफ्ट फाउंडेशन का निर्माण करने के लिए ऐसी सामग्रियों के संयोजन की आवश्यकता होती है जो एक मजबूत और टिकाऊ आधार बनाने के लिए एक साथ काम करती हैं। यहाँ आमतौर पर उपयोग की जाने वाली प्रमुख सामग्रियाँ दी गई हैं:

 

1) कंक्रीट

राफ्ट फाउंडेशन में कंक्रीट प्राथमिक सामग्री होती है, जो पूरे ढांचे को सहारा देने वाले बड़े स्लैब का निर्माण करती है। इसे इसकी मजबूती, स्थायित्व(ड्यूरेबिलिटी) और एक विस्तृत क्षेत्र में भार को समान रूप से फैलाने की क्षमता के लिए चुना जाता है। राफ्ट नींव में इस्तेमाल किए जाने वाले कंक्रीट को आमतौर पर स्टील के साथ मजबूत किया जाता है ताकि इसकी भार वहन क्षमता और दरारों के प्रतिरोध को बढ़ाया जा सके।

 

2) सुदृढ़ीकरण(रीइन्फोर्समेंट) स्टील (रीबार)

स्टील सुदृढीकरण, या रीबार, अतिरिक्त मजबूती और लचीलापन प्रदान करने के लिए कंक्रीट स्लैब के भीतर अंतःस्थापित(एम्बेडेड) है। रीबार नींव को तन्यता(टेंसाइल) बलों का प्रतिरोध करने में मदद करता है, जिसे अकेले कंक्रीट नहीं झेल सकता है। स्टील की बार(बार्स) को स्लैब के भीतर एक ग्रिड पैटर्न में व्यवस्थित किया जाता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि नींव ऊपर की इमारत द्वारा लगाए गए स्ट्रेस को संभाल सकती है।

 

3) फॉर्मवर्क

फॉर्मवर्क एक अस्थायी साँचा होता है जिसमें कंक्रीट डाला जाता है। यह राफ्ट नींव की आकृति और आकार को परिभाषित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि कंक्रीट वांछित विन्यास में सेट हो। परियोजना की आवश्यकताओं के आधार पर फॉर्मवर्क लकड़ी, धातु या प्लास्टिक से बनाया जा सकता है। इसे गीले कंक्रीट के वजन को सहारा देने और कंक्रीट के क्योर होने तक आकृति बनाए रखने के लिए सावधानीपूर्वक बनाया जाता है।

 

4) वॉटरप्रूफिंग मेम्ब्रेन

वाटरप्रूफिंग मेम्ब्रेन को अक्सर राफ्ट फाउंडेशन की सतह पर लगाया जाता है ताकि इसे पानी के घुसपैठ से बचाया जा सके। यह उच्च भूजल स्तर वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है या जहां नींव नमी वाली मिट्टी के संपर्क में होती है। मेम्ब्रेन पानी को कंक्रीट में रिसने से रोकने में मदद करती है, जो समय के साथ नींव को कमजोर कर सकती है।

 

5) मिश्रण

मिश्रण रासायनिक योजक होते हैं जिन्हें कंक्रीट के गुणों को बढ़ाने के लिए उसमें मिलाया जाता है। वे कार्यक्षमता में सुधार कर सकते हैं, मजबूती बढ़ा सकते हैं, सेटिंग समय को कम कर सकते हैं और पर्यावरणीय कारकों के विरुद्ध अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। राफ्ट फाउंडेशन के लिए, स्थायित्व और जल प्रतिरोध को बढ़ाने वाले मिश्रणों का आमतौर पर उपयोग किया जाता है, जो नींव के दीर्घकालिक प्रदर्शन को सुनिश्चित करता है।

 

 

राफ्ट फाउंडेशन की निर्माण प्रक्रिया

 

1) साइट की तैयारी

प्रक्रिया साइट को साफ करने और जमीन को समतल करने से शुरू होती है। फिर मिट्टी को आवश्यक गहराई तक खोदा जाता है। यदि मिट्टी कमजोर है, तो इसे एक मजबूत आधार सुनिश्चित करने के लिए बजरी के साथ कॉम्पैक्ट या स्थिर करने की आवश्यकता हो सकती है।

 

2) फॉर्मवर्क स्थापित करना

फॉर्मवर्क, जो कंक्रीट के लिए एक सांचे के रूप में कार्य करता है, नींव क्षेत्र के चारों ओर स्थापित किया जाता है। यह कदम सुनिश्चित करता है कि कंक्रीट अपनी जगह पर रहे और सही आकार बनाए। फॉर्मवर्क को ठीक से संरेखित और सुरक्षित किया जाना चाहिए।

 

3) सुदृढ़ीकरण(रीइन्फोर्समेंट) स्टील (रीबार) का स्थापन

स्टील की बार्स, जिन्हें रीबार के रूप में जाना जाता है, फॉर्मवर्क के भीतर ग्रिड पैटर्न में बिछाई जाती हैं। ये बार्स नींव को अतिरिक्त मजबूती देती हैं और इसे दरार पड़ने से बचाने में मदद करती हैं। कंक्रीट डालने के दौरान इसे अपनी स्थिति में रखने के लिए रीबार को एक साथ बांधा जाता है।

 

4) कंक्रीट डालना

इसके बाद कंक्रीट को फॉर्मवर्क में डाला जाता है, जो पूरे नींव क्षेत्र को कवर करता है। कंक्रीट को समान रूप से डालने का ध्यान रखा जाता है, और एयर पॉकेट्स को खत्म करने के लिए वाइब्रेटर का उपयोग किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कंक्रीट रीबार के चारों ओर सभी जगहों को भर दे।

 

5) कंक्रीट को क्योरिंग करना

डालने के बाद, कंक्रीट को क्योरिंग होने या सख्त होने के लिए समय चाहिए। इस अवधि के दौरान, दरार को रोकने के लिए कंक्रीट को नम रखा जाता है। नींव को आवश्यक मजबूती प्राप्त करने के लिए आमतौर पर क्योरिंग में कुछ दिन लगते हैं।

 

6) फॉर्मवर्क हटाना और फिनिशिंग

एक बार जब कंक्रीट क्योर हो जाती है, तो फॉर्मवर्क हटा दिया जाता है। फिर नींव को चिकना किया जाता है, और कोई भी आवश्यक फिनिशिंग टच लगाया जाता है। कभी-कभी, अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक वाटरप्रूफ परत जोड़ी जाती है।

 

7) अंतिम निरीक्षण

अंतिम चरण होता है आखिरी निरीक्षण, यह सुनिश्चित करने के लिए कि नींव सभी आवश्यक मानकों को पूरा करती है। निर्माण को जारी रखने से पहले किसी भी आवश्यक समायोजन को किया जाता है।



राफ्ट फाउंडेशन एक बड़े क्षेत्र में बिल्डिंग लोड को फैलाने के लिए आवश्यक होते हैं, विशेष रूप से खराब मिट्टी की स्थिति में। विभिन्न राफ्ट फाउंडेशन प्रकार मौजूद हैं और सभी अलग-अलग बिल्डिंग लोड और मिट्टी की स्थिति के लिए उपयुक्त हैं। राफ्ट फाउंडेशन के विवरण को समझने से इस बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद मिलती है कि आपके घर की निर्माण परियोजना में राफ्ट फाउंडेशन का उपयोग किस लिए किया जाता है।




अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

1. राफ्ट फाउंडेशन का उपयोग कब किया जाता है?

राफ्ट फाउंडेशन का उपयोग तब किया जाता है जब मिट्टी की स्थिति खराब होती है, और ढहने से बचाने के लिए लोड को एक बड़े क्षेत्र में समान रूप से वितरित करने की आवश्यकता होती है।

 

2. राफ्ट फाउंडेशन की गहराई कितनी होती है?

राफ्ट फाउंडेशन की न्यूनतम गहराई 1 से 1.5 मीटर तक होती है, लेकिन मिट्टी की स्थिति और ईमारत के भार के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।

 

3. राफ्ट फाउंडेशन और फ़ुटिंग में क्या अंतर होता है?

राफ्ट फाउंडेशन भार को बड़े क्षेत्र में फैलाता है, जबकि फ़ुटिंग एक छोटा फाउंडेशन होता है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग कॉलम या दीवारों को सहारा देने के लिए किया जाता है।

 

4. राफ्ट फाउंडेशन के लिए न्यूनतम आयाम क्या होता है?

राफ्ट फाउंडेशन के लिए न्यूनतम आयाम ईमारत के आकार और भार पर निर्भर करता है, लेकिन इसे आम तौर पर पूरे संरचनात्मक क्षेत्र को कवर करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है।


संबंधित आलेख




अनुशंसित वीडियो




घर निर्माण के उपकरण


कॉस्ट कैलक्यूलेटर

प्रत्येक होम-बिल्डर अपने सपनों का घर बनाना चाहता है, लेकिन वह किसी तरह का ओवर-बजट नही करना चाहता है। कॉस्ट कैलकुलेटर का उपयोग करके, आपको इस चीज़ के बारे में बेहतर विचार मिलेगा कि आपको कहाँ और कितना खर्च करना है।

logo

EMI कैलक्यूलेटर

र बनाने के लिए धन की आवश्यकता को होम-लोन के द्वारा पूरा किया जा सकता है, लेकिन होम-बिल्डर अक्सर पूछते हैं कि उन्हें कितनी ईएमआई का भुगतान करना होगा। ईएमआई कैलकुलेटर की मदद से आप ईएमआई के बारे में अनुमान लगा सकते हैं जिससे आपको बजट को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिलेगी।

logo

प्रोडक्ट प्रिडिक्टर

एक घर बनाने वाले के लिए घर के निर्माण के शुरुआती चरणों के दौरान सही उत्पादों का चयन करना महत्वपूर्ण है। प्रोडक्ट प्रेडिक्टर का उपयोग करके देखें कि आपके घर का निर्माण करते समय किन उत्पादों की आवश्यकता होगी।

logo

स्टोर लोकेटर

एक होम बिल्डर के लिए, सही स्टोर ढूंढना महत्वपूर्ण है जहां कोई भी होम बिल्डिंग के बारे में सभी मूल्यवान जानकारी प्राप्त कर सके। स्टोर लोकेटर सुविधा का उपयोग करें और गृह निर्माण के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे स्टोर पर जाएं।

logo

Loading....