व्हाइट सीमेंट किससे बनता है?
व्हाइट सीमेंट का सफेद रंग कम लोहे की मात्रा वाले कच्चे माल से आता है, आमतौर पर चूना पत्थर, मिट्टी, जिप्सम और अन्य सामग्रियों का मिश्रण होता है, जिसे इसकी शुद्धता और रंग बनाए रखने के लिए संसाधित किया जाता है।
व्हाइट सीमेंट के उपयोग
घर निर्माण परियोजनाओं में व्हाइट सीमेंट के कई उपयोग हैं, विशेष रूप से सतहों को अंतिम रूप देने और दृश्य अपील बढ़ाने के लिए:
1. बढ़ी हुई सौंदर्य अपील व्हाइट सीमेंट एक चिकनी, चमकदार फिनिश बनाता है जो ऊपर से किए गए पेंट की चमक और रंगों को बढ़ाता है।
2. ड्यूरेबिलिटी एक जल-प्रतिरोधी परत प्रदान करता है जो दीवारों को नमी से बचाता है, शैवाल और फंगल के विकास को रोकता है।
3. एप्लिकेशन(अनुप्रयोग) की सतह इसे विभिन्न प्रकार की सतहों पर लगाया जा सकता है, जिनमें प्लास्टर, आरसीसी (रेनफोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) और कंक्रीट शामिल हैं।
4 . पीओपी की तुलना में लाभ प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी ) के विपरीत, व्हाइट सीमेंट पानी को अवशोषित नहीं करता है, जिससे पेंटिंग से पहले प्राइमर की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
5. फिनिश विकल्प यह मानक और मैट फिनिश में उपलब्ध है, यह बिना क्यूरिंग की आवश्यकता के असमान दीवार सतहों को समतल कर सकता है।
व्हाइट सीमेंट कैसे मिलाएं और लगाएं
1. मिलाने के लिए व्हाइट सीमेंट को पानी के साथ तब तक मिलाएं जब तक यह समान न हो जाए।
2. लगाने के लिए बेहतर चिपकने के लिए मिश्रण को नम सतह पर लगाएं। इसे करणी (ट्रॉवेल) का उपयोग करके समान रूप से फैलाएं।
व्हाइट सीमेंट का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियां
व्हाइट सीमेंट के साथ काम करते समय, घर निर्माण परियोजनाओं के लिए सुरक्षित उपयोग और सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखें।
1. सुरक्षात्मक उपकरण(प्रोटेक्टिव गियर) अपनी त्वचा और आँखों को महीन कणों से बचाने के लिए दस्ताने और चश्मा पहनें।
2. उचित भंडारण सीमेंट को कठोर होने से बचाने के लिए सूखी जगह पर रखें।
3. वेंटिलेशन धूल को साँस के जरिए अंदर लेने से बचने के लिए मिश्रण बनाते और लगाते समय पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।