संपर्क करें

अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें

एक वैध श्रेणी का चयन करें

एक वैध उपश्रेणी दर्ज करें

acceptence

कृपया आगे बढ़ने के लिए इस बॉक्स को चेक करें

hgfghj


टाइल एड्हेसिव - महत्व, प्रकार और लाभ

टाइल एड्हेसिव टाइल वाली सतहों की स्थायित्व और दीर्घायु सुनिश्चित करने वाला एक महत्वपूर्ण घटक है। यह एक विशेष प्रकार का गोंद या सीमेंट होता है जिसका उपयोग टाइलों को फर्श, दीवार और काउंटरटॉप्स जैसे विभिन्न सबट्रेट्स पर लगाने के लिए किया जाता है। यह न केवल मजबूत चिपकाव प्रदान करता है बल्कि टाइल वाली सतह की मजबूती और अखंडता को बनाए रखने में भी मदद करता है।

Share:


टाइल एड्हेसिव टाइल व सब्सट्रेट के बीच एक बॉन्डिंग एजेंट की तरह कार्य करता है और सुनिश्चित करता है कि टाइलें अपनी जगह पर बनी रहें तथा समय बीतने के साथ हिलें या टूटें नहीं। इसका उपयोग करने से सीमेंट के गारे का उपयोग जैसे पारंपरिक तरीकों की आवश्यकता नहीं रहती है, स्थापित करने में समय व मेहनत कम लगती है। इसे तापमान परिवर्तन, नमी और पैदल यातायात जैसे टाइल लगी सतहों पर पड़ने वाले दबावों और तनावों का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये स्थापित करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, एक सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला बंधन प्रदान करते हैं। प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ, टाइल्स को फिक्स करने के लिए उपयोग किए जाने वाले एड्हेसिव अधिक उपयोगी और कुशल हो गए हैं, जो विभिन्न प्रकार की टाइलों और सब्सट्रेट्स की जरूरत पूरी करते हैं। एक टिकाऊ और सौंदर्यपूर्ण ढंग से मनभावन टाइल स्थापित करवाने के लिए, इसके महत्व, विभिन्न प्रकार के एड्हेसिव और इसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभों को समझना आवश्यक है।



टाइल एड्हेसिव का महत्व



1. बॉंन्डिंग शक्ति और टिकाऊपन

टाइल एड्हेसिव की प्रमुख विशेषताओं में से एक इसकी उत्कृष्ट बॉन्डिंग शक्ति है। यह टाइल्स और सब्सट्रेट के बीच एक मजबूत, टिकाऊ बंधन बनाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि टाइलें समय के साथ हिलती, टूटती या ढीली नहीं होती हैं। यह विशेष रूप से उच्च यातायात वाले क्षेत्रों या नमी से ग्रस्त स्थानों के लिए महत्वपूर्ण होता है, जहां टाइलों को लगातार टूट-फूट का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, एपॉक्सी ग्राउट का उपयोग टाइल वाली सतहों के समग्र प्रदर्शन और स्थायित्व को बढ़ा सकता है।

 

2. लचीलापन और स्थिरता

विभिन्न प्रकार के टाइल एड्हेसिव टाइल वाली सतहों को लचीलापन और स्थिरता प्रदान करते हैं। यह तापमान परिवर्तन के कारण होने वाली हल्की हलचल और विस्तार की अनुमति देता है, जिससे टाइलों के टूटने या चटकने का खतरा कम हो जाता है। एड्हेसिव टाइल्स के लिए एक स्थिर आधार तैयार करता है, यह सुनिश्चित करता है कि वे आने वाले वर्षों तक सुरक्षित रूप से अपनी जगह पर बने रहें।

 

3. जल प्रतिरोध और नमी नियंत्रण

इन एड्हेसिव्स में आमतौर पर जल प्रतिरोधी गुण होते हैं, जो उन्हें बाथरूम और रसोई जैसे पानी के संपर्क में रहने वाले क्षेत्रों के लिए आदर्श होते हैं। यह अवरोध पैदा कर पानी के प्रवेश को रोकता है, जिससे टाइल्स के पीछे पानी के नुकसान या फफूंदी बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त, कुछ प्रकार के टाइल अड्हेसिव्स में नमी-नियंत्रण गुण भी होते हैं, जिससे उन्हें नम सब्सट्रेट्स पर उपयोग किया जा सकता है।

 

4. प्रयोग करने में आसान

टाइल एड्हेसिव उपयोगकर्ता के अनुकूल और आसानी से काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह उपयोग के लिए तैयार रूप में मिलता है, जिससे सीमेंट के मोर्टार को मिलाने और तैयार करने की आवश्यकता नहीं रहती है। इसके प्रवाही गाढ़ेपन के कारण, इसे लगाना और समान रूप से फैलाना आसान होता है, जिससे उचित कवरेज और चिपकाव सुनिश्चित होता है। इस प्रकार के आसान उपयोग के कारण टाइल लगाने की प्रक्रिया तेज और अधिक कुशल हो जाती है।

 

5. किफायती

टाइल स्थापित करने के लिए टाइल एड्हेसिव का उपयोग किफायती विकल्प हो सकता है। यह सीमेंट के गारे जैसी अतिरिक्त सामग्री की आवश्यकता को समाप्त कर देता है, जिससे सामग्री और श्रम लागत दोनों कम हो जाती है। इसके अतिरिक्त, टाइल चिपकने की दक्षता और स्थायित्व के परिणामस्वरूप दीर्घकालिक बचत होती है क्योंकि यह आगे चलकर टाइल की महंगी मरम्मत या प्रतिस्थापन की जरूरत समाप्त कर देती है।

 


टाइल एड्हेसिव के प्रकार



कई प्रकार के एड्हेसिव उपलब्ध हैं, प्रत्येक को टाइल के विशिष्ट प्रकार और लगाने की जरूरते पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहां टाइल एड्हेसिव के सामान्य प्रकार हैं:

 

1. टाइप 1 एड्हेसिव

टाइप 1 एड्हेसिव मानक बॉडी संरचना और उच्च सरंध्रता वाली टाइलों के लिए उपयुक्त है। इसका उपयोग आमतौर पर विभिन्न पृष्ठभूमियों पर गैर-विट्रिफाइड सिरेमिक टाइलों और झरझरा पत्थरों के लिए किया जाता है। यह एड्हेसिव अधिकांश सिरेमिक टाइलों के लिए एक सुरक्षित बंधन प्रदान करता है और आंतरिक अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त विकल्प है।

 

2. टाइप 2 एड्हेसिव

टाइप 2 एड्हेसिव कम छिद्र वाली टाइलों के लिए आदर्श होता है, जिसमें विट्रीफाइड या पूरी तरह से विट्रीफाइड टाइलें, ग्लास मोज़ेक टाइलें और घने पत्थर शामिल हैं। गीले और जलमग्न क्षेत्रों सहित आंतरिक और बाहरी अनुप्रयोगों के लिए इसकी अनुशंसा की जाती है। यह एड्हेसिव मांग वाले इंस्टॉलेशन के लिए बेहतर बॉन्डिंग ताकत और स्थिरता प्रदान करता है।

 

3. टाइप 3 एड्हेसिव

टाइप 3 एड्हेसिव प्लास्टर या कंक्रीट जैसे बाहरी दीवार सब्सट्रेट के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सिरेमिक, मिट्टी, पोर्सलीन, या ग्लास मोज़ेक टाइलों के साथ-साथ पूरी तरह से प्राकृतिक पत्थर की टाइलों के लिए उपयुक्त है। यह एड्हेसिव बाहरी दीवारों पर टाइलों के लिए विश्वसनीय चिपकाव व मजबूती प्रदान करता है।

 

4. टाइप 4 एड्हेसिव

 

टाइप 4 एड्हेसिव सूखी वॉलबोर्ड सबस्ट्रेट्स पर लगाने के लिए है। यह धातु की टाइलों या इंजीनियर्ड पत्थरों को छोड़कर, विभिन्न प्रकार की टाइलों और पत्थरों के लिए उपयुक्त है। इस एड्हेसिव का उपयोग ड्राईवॉल बोर्ड जैसे जिप्सम बोर्ड, प्लाईवुड, लकड़ी और अन्य सूखे सबस्ट्रेट्स पर किया जा सकता है, जिससे एक सुरक्षित बंधन सुनिश्चित होता है।

 

5. टाइप 5 एड्हेसिव

 

टाइप 5 एड्हेसिव विशेष रूप से कांच या धातु के सब्सट्रेट पर स्थापित टाइलों और पत्थरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह धातु की टाइलों, कांच की टाइलों और इंजीनियर्ड पत्थरों के साथ-साथ सीमेंट-आधारित सब्सट्रेट पर अन्य प्रकार की टाइलों और पत्थरों के लिए उपयुक्त है। यह एड्हेसिव विशेषीकृत इंस्टालेशन के लिए उत्कृष्ट चिपकाव और स्थायित्व प्रदान करता है।


टाइल एड्हेसिव के लाभ

टाइल स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार के टाइल एड्हेसिव्स का उपयोग करने से कई फायदे होते हैं जो सफल और दीर्घायु वाले परिणाम में योगदान करते हैं। आइए कुछ प्रमुख फायदे जानें:

 

1. बेहतर टाइल संरेखण और समतलन

एक टाइल पेस्ट एड्हेसिव उत्कृष्ट चिपकाव प्रदान करता है जिससे टाइलों का सटीक संरेखण और समतलन प्राप्त होता है। पारंपरिक मोर्टार के विपरीत, जिससे सतह असमान होने या टाइल के फिसलन का कारण बन सकता है, एड्हेसिव प्रत्येक प्रत्येक टाइल को सब्सट्रेट से सुरक्षित रूप से बंधा हुआ सुनिश्चित करता है, जिसके परिणामस्वरूप एक चिकनी और पूरी तरह से संरेखित फिनिश मिलती है।

 

2. लगाने में जरूरी समय को कम कर देता है

ये एड्हेसिव पारंपरिक मोर्टार-आधारित तरीकों की तुलना में स्थापित करने के समय को काफी कम कर देते हैं। इसका रेडी-टू-यूज़ फॉर्मूलेशन के कारण, समय लेने वाली मिश्रण और तैयारी की आवश्यकता नहीं होती है। लगाने में आसान और त्वरित सूखने के गुणों के कारण टाइलिंग परियोजनाएं तेजी से पूरी करने में मदद मिलती हैं, जिससे यह एक समय-प्रभावी विकल्प बन जाता है।

 

3. श्रम दक्षता

टाइल एड्हेसिव टाइल स्थापित करने की प्रक्रिया को सरल बनाता है, जिससे यह अधिक प्रभावी और आवश्यक श्रम कम करने वाला हो जाता है। यह लगाने में आसान है और आसानी से फैलने वाली विशेषताएं स्थापित करने वालों को कम समय में बड़े क्षेत्रों को कवर करते हुए अधिक प्रभावी ढंग से काम करने योग्य बनाती हैं। इसके अतिरिक्त, एड्हेसिव के मजबूत बॉन्डिंग गुणों के कारण व्यापक पुनर्कार्य या मरम्मत की आवश्यकता नहीं रहती है, जिससे श्रम की आवश्यकताएं और कम हो जाती हैं।

 

4. बेहतर बॉन्डिंग शक्ति

टाइल एड्हेसिव टाइल और सब्सट्रेट के बीच बेहतर बॉन्डिंग शक्ति प्रदान करता है। यह मजबूत बॉन्डिंग सुनिश्चित करती है कि उच्च यातायात या उच्च नमी वाले क्षेत्रों में भी टाइलें मजबूती से अपनी जगह पर बनी रहें। उनके उपयोग से, समय बीतने के साथ टाइलों के ढीले, छिलने या टूटने का जोखिम कम हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप लंबे समय तक चलने वाली और अधिक टिकाऊ टाइल वाली सतह प्राप्त होती है। यह प्रभावी रूप से टाइल फटने की घटना को कम करता है, जहां टाइलें अपर्याप्त चिपकाव के कारण सतह से उखड़ जाती हैं।



टाइल एड्हेसिव टाइल वाली सतहों की स्थायित्व, स्थिरता और सौंदर्य अपील सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यक्ति पेशेवर और सौंदर्य की दृष्टि से मनभावन टाइल का स्थापना पाना चाहता है तो उपयुक्त प्रकार के टाइल एड्हेसिव का चयन करना चाहिए और स्थापना की उचित तकनीकों का पालन करना चाहिए। चाहे आवासीय परियोजनाएं हों या व्यावसायिक, टाइल्स पर एड्हेसिव का उपयोग करना एक स्मार्ट विकल्प है जो सफल परिणाम की गारंटी दे सकता है।



संबंधित आलेख




अनुशंसित वीडियो





घर निर्माण के उपकरण


कॉस्ट कैलक्यूलेटर

प्रत्येक होम-बिल्डर अपने सपनों का घर बनाना चाहता है, लेकिन वह किसी तरह का ओवर-बजट नही करना चाहता है। कॉस्ट कैलकुलेटर का उपयोग करके, आपको इस चीज़ के बारे में बेहतर विचार मिलेगा कि आपको कहाँ और कितना खर्च करना है।

logo

EMI कैलक्यूलेटर

र बनाने के लिए धन की आवश्यकता को होम-लोन के द्वारा पूरा किया जा सकता है, लेकिन होम-बिल्डर अक्सर पूछते हैं कि उन्हें कितनी ईएमआई का भुगतान करना होगा। ईएमआई कैलकुलेटर की मदद से आप ईएमआई के बारे में अनुमान लगा सकते हैं जिससे आपको बजट को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद मिलेगी।

logo

स्टोर लोकेटर

एक होम बिल्डर के लिए, सही स्टोर ढूंढना महत्वपूर्ण है जहां कोई भी होम बिल्डिंग के बारे में सभी मूल्यवान जानकारी प्राप्त कर सके। स्टोर लोकेटर सुविधा का उपयोग करें और गृह निर्माण के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे स्टोर पर जाएं।

logo

प्रोडक्ट प्रिडिक्टर

एक घर बनाने वाले के लिए घर के निर्माण के शुरुआती चरणों के दौरान सही उत्पादों का चयन करना महत्वपूर्ण है। प्रोडक्ट प्रेडिक्टर का उपयोग करके देखें कि आपके घर का निर्माण करते समय किन उत्पादों की आवश्यकता होगी।

logo

Loading....