अपने घर के निर्माण की योजना बनाते समय, बदलते मौसम को ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। चूँकि सर्दियों को घर बनाने के लिए सबसे अनुकूल मौसम माना जाता है, आइए, सर्दियों के मौसम में निर्माण के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों को समझें।
ऐसे में निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल सकता है क्योंकि सर्दियों के दौरान बारिश या चिलचिलाती गर्मी नहीं होती है।
जब तापमान गिरता है, तो कंक्रीट को सेट करने में अधिक समय लगता है और इसकी मजबूती धीमी गति से बढ़ती है।
इसलिए, पर्याप्त धूप होने पर ही कंक्रीट को मिलाना चाहिए। आप मिश्रण के लिए गुनगुने पानी का भी उपयोग कर सकते हैं।
इसे जमने से बचाने के लिए तिरपाल या प्लास्टिक से कंक्रीट को ढंके।
आप किसी इंजीनियर की देखरेख में भी एडमिक्सचर्स का उपयोग कर सकते हैं
सर्दियों के दौरान जब धीरे - धीरे मजबूती बढ़ती है, शटरिंग को निम्नलिखित अनुसूची के अनुसार हटा देना चाहिए: 5 दिनों के बाद - बीम, दीवारें और कॉलम, 7 दिनों के बाद - स्लैब के नीचे का सपोर्ट, 14 दिनों के बाद - स्लैब, 21 दिनों के बाद - बीम का सपोर्ट।
अधिक एक्सपर्ट होम बिल्डिंग सोल्युशस और टिप्स के लिए, अल्ट्राटेक सीमेंट #बातघरकी को फॉलो करते रहें
अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें