प्लानिंग
रसोई के आकार को कैसे तय करें?
हर घर का सबसे अहम् हिस्सा होता है, किचन। कंस्ट्रक्शन करते वक़्त, किचन को सही आकार देना बहुत ज़रूरी है। ज़रा सी उंच नीच मेजरमेंट में, और आपका किचन कमरे से बड़ा हो जाएगा या फिर सिर्फ एक छोटा सा कोना बन ...कर रह सकता ह। अपना किचन प्लैन करते वक़्त उसे चार भागों में बांटे - स्टोरेज , सिंक, कुकिंग और चॉपिंग या कटाई एरिय। यह करने से आप सही अंदाज़ा लगा पाएंगे की आपको किचन के लिए कितनी जगह चाहिए होग। किचन मेजरमेंट्स फाइनल करने के लिए सबसे ज़रूरी होता है यह ख्याल में रखना की एक वक़्त पे आपके किचन में कितने लोग होंग। किचन का साइज, पुरे घर के साइज पे डिपेंड करता है। अगर घर का साइज ५० स्क्वेअर मीटर्स है तो किचन का मिनिमम एरिय 3.30 स्क्वेअर मीटर्स होना चाहिए । आपका किचन 4.50 स्क्वेअर मीटर्स हो सकता है अगर पुरे घर का एरिया 50 स्क्वेअर मीटर्स से ज़्यादा है।डिज़ाइन करते वक़्त ज़रूरी है, किचन काउंटर के सही मेजरमेंट्स लेन। प्लेटफार्म की हाइट ८५ सेंटीमीटर - ९३ सेंटीमीटर तक रखे और डेप्थ ६० सेंटीमीटर। प्लेटफार्म की डेप्थ ६० सेंटीमीटर रखने से, किचन सिंक भी उसमे अच्छेसे फिट हो सकता है। काउंटर का ऊपरी कैबिनेट्स, जिनमे आप अपनी किराने का सामान और चीज़े रखते है, काउंटर से ६०-७० सेंटीमीटर ऊपर बनाये और उनकी गहरायी किचन काउंटर से आधी होनी चाहिए। यह थे घर बनाते वक़्त, अपने किचन को डिज़ाइन करने के नुस्खे। घर-निर्माण और निर्माण के बारे में अधिक जानने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट से #BaatGharKi देखते रहें। #होमबिल्डिंग के बारे में अधिक जानकारी के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट से #BaatGharKi देखते रहें। घर बनाते समय अन्य युक्तियों के बारे में यहाँ और जानें - https://www.ultratechcement.com/ "अल्ट्राटेक भारत का नंबर 1 सीमेंट है" अल्ट्राटेक के बारे में: अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड भारत में ग्रे सीमेंट, रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) और सफेद सीमेंट का सबसे बड़ा निर्माता है। यह विश्व स्तर पर अग्रणी सीमेंट उत्पादकों में से एक है। एक ब्रांड के रूप में अल्ट्राटेक 'ताकत', 'विश्वसनीयता' और 'नवाचार' का प्रतीक है। साथ में, ये विशेषताएं इंजीनियरों को नए भारत को परिभाषित करने वाले घरों, इमारतों और संरचनाओं को बनाने के लिए अपनी कल्पना की सीमा को बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं। किचन का साइज | स्टोरेज , सिंक | कुकिंग और चॉपिंग | बिल्डिंग मटेरियल्स | होम बिल्डिंग टिप्स | बिल्डिंग अ हाउस 12 Comments
अधिक पढ़ें