अल्ट्राटेक में हमें चुनौतियां, कड़ी मेहनत, हाई फाइव और जश्न मनाना पसंद हैं। हम जोखिम लेने वाले, तेजी से सीखने वाले और अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं। एकजुटता के साथ हम सीमेंट उद्योग को पुनर्परिभाषित कर रहे हैं
हमसे क्यों जुड़े, आप पूछें? /खैर, खुद ही देख लीजिए…
हम एक संतुलित वातावरण प्रदान करने का प्रयास करते हैं, जहां हमारे कर्मचारियों के लिए काम करने की उचित व्यवस्था हो और साथ ही साथ अपने परिवार के साथ मनोरंजन के साधन भी आसानी से उपलब्ध हों।
विश्व पर्यावरण दिवस, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और बाल दिवस जैसे विभिन्न समारोहों से कर्मचारियों व उनके परिवारों को एक-दूसरे में मिलने व काम का तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।
हमारे स्वास्थ्य व कल्याण कैलेंडर के तहत कुछ सूचियाँ तैयार की गई हैं, जिनके माध्यम से कर्मचारियों को उचित भोजन व सुरक्षा मिलती है और उन्हें बेहतर महसूस होता है। कंपनी द्वारा समय-समय पर वॉकाथॉन (पैदल मैराथन), वार्षिक स्वास्थ्य जांच और सेफ्टी वीक जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिनसे पता चलता है कि कंपनी अपने कर्मचारियों की सुरक्षा व कल्याण के लिए अत्यधिक प्रतिबद्ध है।
अल्ट्राटेक में हम जीवन का आनंद लेने में विश्वास रखते हैं। हम प्रयास करते हैं कि हमारे कर्मचारी काम के प्रत्येक पल का आनंद लें और साथ-साथ उनके परिवार भी खुश रहें।
हम अपने कार्यबल में विविधता को अपनाते हैं
एक वैश्विक कंपनी होने के नाते अल्ट्राटेक एक संवेदनशील नियोक्ता होने के महत्व को पहचानता है, जो सांस्कृतिक विविधता की चुनौतियों और लाभों को अच्छे से समझता है।
अल्ट्राटेक सीमेंट में विविधता सही प्रतिभा, कौशल और रचनात्मकता के साथ एक क्षेत्रों के विपरीत, उम्र, संस्कृति और लिंग संबंधी संतुलित कार्यबल होने के बारे में है।
अल्ट्राटेक में हम सभी आवेदकों के बारे में पूर्ण और निष्पक्ष विचार करने और सभी कर्मचारियों के विकास और अवसरों को जारी रखने में विश्वास करते हैं।
हम महिलाओं के अनुकूल अपनी परंपराओं और काम के माहौल पर गर्व करते हैं।
महिलाओं की दुनिया का ऑनलाइन समुदाय जहां महिलाएं बहुत कुछ सीख सकती हैं, आगे बढ़ सकती हैं और एक-दूसरे का सहयोग कर सकती हैं – न केवल व्यक्तिगत रूप से, बल्कि पेशेवर रूप से भी।
** 'त्वरित महिला विकास कार्यक्रम' ** का लक्ष्य अधिक कार्यक्षम महिला प्रबंधकों को शीर्ष लीडरों के रूप में तैयार करना है
जूनियर मैनेजेमेंट में काम करने वाली महिलाओं के लिए लागू किये गये प्रोग्राम, 'स्वयं सीखें और अपने आप को अपग्रेड करें', से मीडिल मैनेजमेंट पदों के लिए काफी प्रतिभाशाली पाइपलाइन तैयार हुई है।
अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें